देहरादून
कैलाश जोशी अकेला
पुनीत मित्तल बने पुनः भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गयी है, वही कार्यकर्ताओं को भी इसका लम्बे समय से इंतज़ार था। वही पुनीत मित्तल को तीसरी बार पुनः कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया जिसको लेकर पुनीत मित्तल ने कहा की एक बार पुनः यह जिम्मेदारी जो उनको दी गयी है उसके लिए वह पूरे शीर्ष नेतृत्व व संगठन का धन्यवाद करते है। मित्तल ने कहा की जो भी जिम्मेदारी संगठन द्वारा प्रदान की गयी है उसका निर्वाहन उनके द्वारा पूरी निष्ठा से किया जाएगा, सबके सहयोग से संगठन आगे बढ़े और सभी पदाधिकारी मिलकर काम करे उसके लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे।
बाइट :- पुनीत मित्तल, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा।