कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी, शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने आमजन से किया आह्वान राष्ट्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े

Share and Enjoy !

Shares

रुड़की प्रभारी मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सम्मान है। यहां पर कार्यकर्ताओं के सुझाव से ही पार्टी के सभी रणनीति तय होती है । उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा से जुड़ रहा है। सदस्यता अभियान में भाजपा बहुत आगे जा चुकी है। अब सदस्यता अभियान फिर से शुरू हुआ है इसीलिए आमजन को राष्ट्र की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहिए। शहर विधायक आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए अनिल अरोड़ा जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार को जिला सदस्यता प्रमुख एवं आदेश सैनी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी को जिला सह सदस्यता प्रमुख बनाए जाने पर होटल ब्लू सैफ़ायर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा है कि जिला सदस्यता प्रमुख और जिला सदस्यता सह प्रमुख दोनों अनुभवी नेता है निश्चित रूप से यह हरिद्वार जनपद में भाजपा सदस्यों की ब्ड़ी संख्या में इजाफा करेंगे। हम सब को भी नए सदस्य बनाने में जिला सदस्यता प्रमुख और जिला सदस्य सह प्रमुख का हर स्तर पर सहयोग करना है शहर से लेकर गांव तक अधिक से अधिक सदस्य बनवाने है। उन्होंने जिला सदस्यता प्रमुख बदले पए अनिल अरोड़ा और सह प्रमुख बनने पर आदेश सैनी को बधाई और शुभकामनाएं दी । भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान नए जिला सदस्यता प्रमुख बनने पर अनिल अरोड़ा और जिला सदस्य सह प्रमुख बनने पर आदेश सैनी को बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी संगठक है और यह सदस्यों की संख्या बढ़ाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा जिला संगठन मंडल संगठन व सभी प्रकोष्ठ सदस्यता बढ़ाने में दोनों प्रमुखों का हर स्तर पर सहयोग करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभाराम प्रजापति , जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सतीश कौशिक, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ललित मोहन अग्रवाल विक्रांत त्यागी बैंक मेहंदी रत्ता महेंद्र काला भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंघल, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल शर्मा, मनोज सैनी जय भगवान सैनी पूर्व दायित्व धारी श्यामवीर सिंह सैनी अनिल सैनी मोहित सिंघल आदि काफी लोग मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *