सुहागरात के बाद छूमंतर होने वाली शातिर दुल्हनें पकड़ी, ऐसे ठगे जाते थे दुल्हे

Share and Enjoy !

Shares

सुहागरात के बाद छूमंतर होने वाली शातिर दुल्हनें पकड़ी, ऐसे ठगे जाते थे दुल्हे

उत्तराखण्ड के चंपावत पुलिस ने कुंवारे दुल्हों को झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लडकियों को भी इनके चंगुल से आजाद कराया गया है। पुलिस का दावा है कि ये अंतराज्यीय गिरोह शादी कराकर लडकियों को भेजता था और बाद में मौका पाकर जेवरात लेकर दुल्हनें चंपत हो जाती थी। गिरोह के तार यूपी, हरियाणा और राजस्थान तक फैले हुए हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह दर्जनों दुल्हों को शिकार बना चुका है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा प्रभारी मंजू पांडे ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी की सूचना के आधार पर गिरोह को पकडने के जाल बिछाया गया। गिरोह से संपर्क करने के लिए एक एनजीओ रिट्स से प्रकाश आर्य व भावना चंद एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ संस्था के विनय शुक्ला की मदद ली गई और उनसे संपर्क किया गया। 26 अगस्त को गिरोह की सरगना मनजीत एवं सक्रिय एजेंट रंजीन से संपर्क कर एक कुंवारे लडके लिए लडकी दिखाने की बात हुई। लडकी लेकर जब गिरोह आया तो सगरना सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह चुंगल में फांसी दो लड़कियों को उनके चुंगल से मुक्त कराया गया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कई राज्यों में शादी के लिए लडकी की तलाश कर रहे लडकों और उनके परिवारों से संपर्क किया जाता था और शादी का झूठा नाटक कर लडकियों को शादी कर भेज देते थे। बाद में मौका पाकर लडकियां घर का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। इस तरह अब तक गिरोह ने दर्जनों दुल्हों को ठगा है। आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 366 370 420 120 बी 34 आईपीसी मुकदमा दर्ज किया गया है।

मनजीत उर्फ सरदारनी है गिरोह की सरगना
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त परमजीत सिंह पुत्र गुरु चरण सिंह ग्राम ध्यानपुर नानकमत्ता उधम सिंह नगर 24 वर्ष, रंजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम ध्यानपुर नानकमत्ता उधम सिंह नगर श्रीमती परमजीत कौर पत्नी स्वर्गीय कुलदेव सिंह ग्राम केथोलिय थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर, श्रीमती रेशमा ,देवी उर्फ सुनीता पत्नी स्वर्गीय पूरन लाल उर्फ मुन्ना लाल उर्फ नीरज ग्राम कैमा चोखी धनकुना, जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश, सुरेंद्र कौर उर्फ मनजीत उर्फ सरदारनी पत्नी भगत सिंह निवासी रूबा बाग सिसौना थाना सितारगंज उधम सिंह नगर, कश्मीर सिंह पुत्र मंगल सिंह प्रतापपुर थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर, सहित दो लड़कियों को गिरोह के चुंगल से आजाद कराकर मुक्त किया।

———————
ये थे टीम में शामिल
1 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा चंपावत प्रभारी मंजू पांडे,
2 कांस्टेबल गणेश बिस्ट
3 कांस्टेबल रवि जोशी
4 कांस्टेबल मुन्ना सिंह
5 कांस्टेबल सुभाष जोशी
6 महिला कांस्टेबल लक्ष्मी थाना बनबसा
7 कॉन्स्टेबल पवन थाना बनबसा
8 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विनय शुक्ला
9 प्रकाश आर्य रिट्स संस्था
10 भावना चंद रिट्स संस्था

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *