खटीमा में महिलाओं ने खेली फूलों की होली

0
333

खटीमा में महिलाओं ने खेली फूलों की होली

खटीमा : (संवाददाता- सतपाल सिंह)मोनाल वेलफेयर सोसायटी की ओर से राधा-कृष्ण के संग फूलों की होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसी दौरान फूलों की होली खेल रंगों से बचाव का संदेश दिया गया।

 

भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं सह संयोजिका एवं सोसायटी की अध्यक्ष डा. नीता सक्सेना के आवास पर बुधवार को फूलों की होली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाएं ..होली खेले पशुपति नाथ गर नेपाला में शिव के मॉही बसे काशी। होली खेले मां शेरावाली कि आज रंग बरस रहा होली खेले चारों भैया होली खेले चारों भैया आदि गीतों पर जमकर थिरकीं। डॉ.नीता ने कहा कि कृत्रिम रंग हमारी त्वचा के लिए हानिकारक होते है। हम सभी को इससे बचना चाहिए। प्राकृतिक रुप से सुंदर फूल हमारे लिए फायदेमंद होते है। इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति धरोहर को संजोए रखने में भी सहायक होते है। साथ ही आने वाली पीढ़ी को संस्कृति जानने का भरपूर मौका मिलता है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, डॉ.लता जोशी, अंजू भट्ट, कल्पना चंद, ऊषा सक्सेना, ट्विंकल दत्ता, डॉ.सोनाक्षी सक्सेना, सावित्री कन्याल, वंदना गौड़, रेनू भंडारी, माला सक्सेना, प्रीति ठाकुर, मनी ठाकुर, केशर पारुथी, दीपा सामंत, अंजू देवी, राणा तिवारी, शांति पांडे, सारिका सक्सेना, कंचन शर्मा, किरण जोशी, नीलम गोयल, शिल्पा पांडे, ममता मारवाड़ी, रितांशी गुप्ता, संगीता सक्सेना, नीलू गुप्ता, मधु शर्मा, अमिता द्विवेदी, ममता चंद, स्वाति गोयल, बीना बत्रा, सिद्घि सक्सेना, अंजू दसोनी, सोनिया आदि मौजूद थे। आवला पूजन कर किया चीर बंधन