हरिद्वार में कुख्यात वन तस्कर इलियास डांगी हुआ गिरफ्तार

Share and Enjoy !

Shares

हरिद्वार में कुख्यात वन तस्कर इलियास डांगी हुआ गिरफ्तार

हरिद्वार: पिछले कई वर्षों से हरिद्वार वन विभाग और राजकीय टाइगर रिजर्व के लिए सिरदर्द बना चुका वन तस्कर इलियास डांगी आखिरकार वन महकमे के हत्थे चढ़ गया है. बुधवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्र बहादराबाद से इलियास डांगी को गिरफ्तार किया गया है.

हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर दिनेश नौटियाल के अनुसार इलियास एक कुख्यात तस्कर है. इलियास पर लगभग 130 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने बताया पिछले हफ्ते हरिद्वार वन विभाग की टीम ने 7 तस्करों को भी पकड़ा है. उसके बाद उनकी टीम लगातार अन्य तस्करों की तलाश में लगी हुई थी. जिसके बाद आखिरकार इलियास डांगी को पकड़ लिया गया.

Share and Enjoy !

Shares