11वें मुख्यमंत्री, कल राजभवन में लेंगें शपथ….

Share and Enjoy !

Shares

11वें मुख्यमंत्री, कल राजभवन में लेंगें शपथ….

खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभालेंगे। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी।

आज तीन बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। शुरुआती दौर में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था।

पहले आज देर शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने मुझे जनता की सेवा का मौका दिया। जनता के जो भी मुद्दे हैं उनका समाधान किया जाएगा। कहा कि हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर खरे उतरेंगे।

इस बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे।

Share and Enjoy !

Shares