राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर वाहन दुर्घटना में 8 घायल

0
365

राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर वाहन दुर्घटना में 8 घायल

कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 नजीबाबाद बुआखाल पर गुमखाल व सतपुली के मध्य एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। दुर्घटना में चालक समेत कुल आठ यात्री घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक गुरूवार की दोपहर गुमखाल से सतपुली जा रही मैक्स वाहन कुल्हाड बैंड के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पाते ही गुमखाल पुलिस सतपुली पुलिस राजस्व निरीक्षक व 108 मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सतपुली हंस अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार जारी है सतपुली पुलिस ने बताया कि वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे एक की हालत गंभीर बनी हुई है बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।घायलो की सूची ओमप्रकाश निवासी ग्राम उतिंडा जीप चालक शिवचरण रावत सतेश्वरी देवी सुरेंद्र सिंह नेगी नागेंद्र सिंह नेगी प्रेम सिंह नेगी बबीता नेगी सूरतदास आदि घायल हुए।