उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा, अधिसूचना जारी

Share and Enjoy !

Shares

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा, अधिसूचना जारी

देहरादून:उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। प्रभारी सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि 23 अगस्त सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र शुरू किया जाएगा। विधानसभा सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा।
सत्र के लिए पहुंचे 575 से ज्यादा प्रश्न
विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों को सत्र के लिए प्रश्न मांगने शुरू कर दिए थे। इसके तहत अभी तक विधानसभा को 575 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।
छह सितंबर से पहले सत्र करना जरूरी
विधायी एवं संसदीय व्यवस्था के तहत छह महीने के अंतराल में विधानसभा का सत्र आहूत होना चाहिए। छह सितंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने छह माह में सत्र बुलाए जाने की बात कही थी।

Share and Enjoy !

Shares