चमोली के  पंति में बादल फटने से मची तबाही

Share and Enjoy !

Shares

चमोली के  पंति में बादल फटने से मची तबाही

कैलाश जोशी (अकेला)

नारायणबगड़ विकासखण्ड के पंती में सोमवार सुबह तकरीबन 6 बजे बादल फटने से तबाही मच गई ,अफरा तफरी में लोगो को घरों से बाहर निकल कर जान बचानी पड़ी हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गयी ,विद्युत विभाग के विद्युत पोल समेत कई बाइक मलबे की चपेट में आकर सड़क पर बिखरी मिली वहीं सड़क पर पूरा मलबा आने के चलते यातायात पूरी तरह अवरुद्ध रहा सूचना मिलते ही स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्यो में जुट गया वहीं बीआरओ द्वारा सड़क खुलवाने का कार्य जेसीबी मशीनों द्वारा किया जा रहा है
विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गयी

Share and Enjoy !

Shares