कुछ दिन पूर्व दून में लूट करने आए दो बदमाश अरेस्ट, 2 तमंचे बरामद

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। शहर के पछवादून विकासनगर क्षेत्र में लूट करने आए नकाबपोश हथियारबंद दो बदमाशों को सहारनपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश चल रही है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के कब्जे से 2 कंट्री मेड तमंचे, तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं.। तीनों बदमाश पश्चिमी उत्तर प्रदेश, देवबंद सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। घटना 1 अक्टूबर, 2021 की है। विकासनगर क्षेत्र के गीता भवन पंजाबी कॉलोनी से पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि शिवनाथ सहगल के घर पर तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाश घुस गए हैं। उन्होंने घर की एक महिला को जान से मारने की नीयत से हवा में फायर किया। हालांकि, इस बीच परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए बदमाश हवा में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पंजाबी कॉलोनी पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता परिवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी के अनुसार विकासनगर क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में इस लूट डकैती के प्रयास मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमें अलग-अलग रूप में गठित कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाई गई थीं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को जांचा गया। इस दौरान रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध लोगों की फोटो मिली, जिसके आधार पर चेकिंग और सेना का अभियान चलाया गया। सीसीटीवी से मेल खाते फोटो को मुखबिर से पहचान कराने पर पता चला कि यह गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। पुलिस की टीमें सहारनपुर पहुंचीं, जहां छानबीन करने के बाद आरोपी सिद्धार्थ चौधरी (पुत्र कुलदीप चौधरी निवासी ग्राम रामपुरा थाना देवबंद सहारनपुर), ओरोपी अभिनव चौधरी उर्फ विक्की (पुत्र स्वर्गीय सतीश कुमार थाना देवबंद जिला सहारनपुर) और तीसरे आरोपी साहिब (पुत्र इमरान निवासी देवबंद सहारनपुर) के ठिकाने की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share and Enjoy !

Shares