अयोध्या में सीएम धामी ने रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी मंदिर में भी टेका मत्था

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने पर यूपी पुलिस ने सीएम धामी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। सीएम धामी दिल्ली सेवा धाम अयोध्या की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही सीएम धामी ने रामलला के दर्शन भी किए और राम बारात में भी शामिल हुए। वहीं, रात्रि विश्राम अयोध्या में करेंगे।

सीएम ने कहा भगवान राम सभी की आत्मा में बसते हैं। वह पहले भी कई बार अयोध्या जा चुके हैं। उस दौरान टेंट की दीवारें हुआ करती थी। उस समय हमेशा जेहन में यह रहता था कि कब रामलला अपने महल में विराजमान होंगे और आखिरकार वह दिन आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का भव्य महल का निर्माण कार्य चल रहा है। सीएम धामी ने कहा वो भगवान राम का दर्शन करने जा रहे हैं। भगवान राम का जो जीवन और आदर्श राज रहा है। उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं और वह भी उसे आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में भगवान शंकर का केदारनाथ धाम है और उत्तर प्रदेश में भगवान राम का मंदिर है। ऐसे में एक बड़ा संयोग रहा कि पहले बाबा केदार और अब रामलला के दर्शन कर रहे हैं। सीएम धामी रविवार को अयोध्या से देहरादून लौटेंगे। राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करने मुख्यमंत्री अयोध्या गए हैं।

Share and Enjoy !

Shares