गोली लगने से युवक की मौत, हत्या आरोपी की तलाश जारी

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। शुक्रवार देर रात राजधानी में गोली चलने की प्रेमनगर क्षेत्र में हुई बारदात में एक की शनिवार सुबह मौत हो गयी। प्रेमनगर में देर रात विवाद के बाद एक को गोली मारी गई थी। एक युवक की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार.थाना प्रेमनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात प्रेम नगर निवासी 23 वर्षीय राहुल का कुछ व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया, इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राहुल पर फायर कर दिया, गोली राहुल की पेट में लगी। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर मृतक युवक के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार पुरानी आपसी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ था और राहुल हत्या के प्रयास में पहले जेल जा चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share and Enjoy !

Shares