13 महिला पुलिस कर्मियों को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Share and Enjoy !

Shares

महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु 13 महिला पुलिस कर्मियों को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी रेणुका देवी* के निर्देशन में दिनांक 14.11.2021 से महिला थाना श्रीनगर में *“नारी सशक्त-देश सशक्त”* की थीम पर महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण का दिया गया। *01 सप्ताह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण* में महिला पुलिस कर्मियों को आत्मरक्षा हेतु सशक्त करने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर सागर पुरी (जनपद पौड़ी जूडो ऐसोशियेशन) के माध्यम से महिला थाना श्रीनगर में *13 महिला पुलिस कर्मियों* के *द्वितीय बैच को प्रशिक्षण* दिया गया। इससे पूर्व भी *18 महिला पुलिस कर्मियों* को उक्त प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिनके द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले *स्कूल, कॉलेजों एवं गाँवों* में जाकर *छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं* को *मार्शल आर्ट के जरिए खाली हाथ स्वयं की रक्षा कैसे* की जाती है, के सम्बन्ध में आत्मरक्षा/सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो उनके आत्म सम्मान एवं आत्मरक्षा के लिए *उपयोगी सिद्ध हो रहा* है। जनपद में *अब तक कुल 31 महिला कर्मियों* को उक्त प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Share and Enjoy !

Shares