उक्रांद ने की कनिष्ठ अभियंताओं की भर्ती कराने की मांग

Share and Enjoy !

Shares

उक्रांद ने की कनिष्ठ अभियंताओं की भर्ती कराने की मांग

उत्तराखंड क्रांति दल ने आज मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले अभियंता समिति के बेरोजगारों को अपना समर्थन दिया और हर सहयोग का आश्वासन दिया।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि

कनिष्ठ अभियंताओं की भर्तियां पिछले कई सालों से सिर्फ इसलिए लटकी हुई है, क्योंकि सरकार नौकरियां देना ही नहीं चाहती।

आए दिन अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भेजे जाते हैं लेकिन आयोग कुछ न कुछ खामी निकाल कर उनको वापस भेज देता है। आखिर यह खामियां क्यों निकाली जा रही हैं !

क्या जानबूझकर कोई ना कोई आपत्ति लगाकर भर्तियां लटकाई जा रही हैं! या तो सरकार की मंशा खराब है या फिर विभागीय अधिकारी भर्ती को लटकाना चाहते हैं ! दोनो की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

Share and Enjoy !

Shares