हेल्पिंग हैंड ने किए गरीबों को वस्त्र वितरित

0
474

देहरादून। सामाजिक कार्यो को लगातर अंजाम दे रही हेल्पिंग हैंड संस्था ने रविवार को हाथी बड़कला क्षेत्र की बस्तियों में सर्दी से बेहाल गरीबों को गरम वस़्त्र वितरित किए। संस्था लगातार निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। रविवार को हेल्पिंग हैंड के अध्यक्ष आदित्य खरोला ने क्षेत्र के गरीओं को सर्दी और पाले से बचाव के लिए हेल्पिंग हैंड संस्था के माध्यम से समूचे क्षेत्र में गरम वस्त वितरण के स्टॉल लगाए। साथ ही वे संस्था के माध्यम से आसपास की कई बस्तियों में जाकर लगातार गर्म वस़्त्र वितरित कर रहे है। उसके अलावा भी आदित्य खरोला काफी कम उम्र से क्षेत्र के सामाजिक कार्यो में लगातर हिस्सा लेती रही है। इस मामले में क्षेत्रवासियों का यह कहना था कि आदित्या खरोला शुरू से ही काफी व्यवाहर कुशल इंसान है। जिसने स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही शुरू से ही सामाजिक कार्यो में रूची दिखाई। आदित्य खरोला का कहना है कि उन्हे दुसरों की मदद करने में आत्म संतुष्टि मिलती है। इंसान एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए हर इंसान को सामाजिक क्रियाकलापों में अनिवार्य रूप से अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जिससे कि एक सभ्य समाज की स्थापना हो सके। इस अवसर पर मिस उत्तराखण्ड 2021 कल्चर वर्ल्ड प्रतियोगिता में दूसरा स्थान ग्रहण करने वाली दिपांशी सिंह भी साथ में मौजूद रही।