एक फार्महाउस में देर रात सलमान को सांप ने काटा

Share and Enjoy !

Shares

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। सांप काटने के बाद सलमान खान को तुरंत नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है।

Share and Enjoy !

Shares