पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक ध्यान दें, बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका

Share and Enjoy !

Shares

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक ध्यान दें, बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका

नई दिल्‍ली। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों के लिए ये अच्छी खबर नही है। दिसंबर महीने के पहले ही दिन बैंक ने बचत खातेदारों को झटका देते हुए ब्याज दरें घटा दी हैं। बैंक ने 10 लाख रुपये से कम रकम वाले बचत खातों की जमा दरें घटा कर 2.80 फीसद सालाना कर दिया है। वहीं 10 लाख रुपये से ज्‍यादा रकम वाले बचत खातों पर मिलने वाला ब्‍याज भी घटा कर 2.85 फीसद कर दिया है।

आपको बता दें कि नए और पुराने ग्राहकों के लिए संशोधित ब्‍याज दरें आज यानी एक दिसंबर से प्रभावी हो गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक 7 दिन से 10 साल तक के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 2.9 फीसद से 5.25 फीसद तक के ब्‍याज की पेशकश कर रहा है। सात से 45 दिनों के फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर पीएनबी 2.9 फीसद ब्‍याज दे रहा है। वहीं, एक साल से कम अवधि वाले एफडी पर 4.4 फीसद ब्‍याज की पेशकश कर रहा है। एक से दो साल तक की सावधि जमा पर यह बैंक 5.10 फीसद ब्‍याज दे रहा है। दो साल से अधिक और तीन साल तक की अवधि वाले एफडी पर पंजाब नेशनल बैंक 5.10 फीसद ब्‍याज ग्राहकों को दे रहा है। वहीं, लंबी अवधि यानी पांच साल से अधिक और 10 साल के एफडी की बात करें तो यह बैंक 5.25 फीसद ब्‍याज की पेशकश कर रहा है। आपको बता दें कि एफडी की ये ब्‍याज दरें 1 अगस्‍त 2021 से प्रभावी हैं।

Share and Enjoy !

Shares