गरीबों और असहायों के हितो की सुरक्षा को सपा संकपितःकठमाली

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर विधानसभा क्षेत्र संभावित प्रत्याशी नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों और असहाय लोगों के हितो की सुरक्षा के लिए संकल्परत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। जिसका सपा खुलकर विरोध कर रही है।
गुलाब बस्ती,रिंग रोड़,छह नंबर पुलिया स्थित एक सभा को संबोधित करते हुए नरेन्द्र कठमाली ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जिससे प्रदेश के विकास को गहरा धक्का लगा है। प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के हितों की अनदेखी करती चली आ रही है। जिससे प्रदेशभर में हताशा और निराशा का माहोल है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच विकासपरक है। जिस तरह से सपा के शासन में उप्र में विकास की गंगा बही,मौका मिलने पर ठीक उसी तरह से उत्तराखण्ड में भी सपा विकास का पहिला घुमाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। उन्हांेने कांग्रेस और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। सभा को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंवार,व वरिष्ठ नेता अतुल शर्मा ने भी संबोधित किया।
त्

Share and Enjoy !

Shares