मायके नही भेजा तो विवाहिता ने लगाई फांसी

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। रायपुर में एक महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। स्वजनों ने जब मायके नहीं भेजा तो महिला ने फांसी लगा दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है। मृतक के स्वजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को छह वर्ष हुए थे। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Share and Enjoy !

Shares