भाजपा अध्यक्ष ने डॉ निशंक को दिल्ली किया तलब

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। पूर्व मुख्‍यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्‍ली तलब किया है। रमेश पोखरियाल निशंक रविवार सुबह दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए हैं।
खुद निशंक ने इसकी पुष्टि की है कि उन्‍हें दिल्‍ली बुलाया गया है। इधर, निशंक के दिल्‍ली रवाना होते ही तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गौर तलब है कि मतदान के बाद से भाजपा प्रत्याशी भीतरधात से आशंकित थे। जिससे पार्टी में अंर्तकलह बढ़ती जा रही थी। उपर से बीते रोज महामण्लेश्वर स्वामी यतीद्रानंद गिरी ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा को चुनाव प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। ऐसे में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली तलब किए जाने के बाद से राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्वाएं फैलने लगी है।

Share and Enjoy !

Shares