मंहगाई के खिलाफ किया कांग्रेस ने प्रदर्शन

Share and Enjoy !

Shares

मंहगाई के खिलाफ किया कांग्रेस ने प्रदर्शन
देहरादून। देशभर में आज कांग्रेस महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों के चलते प्रदर्शन कर रही है। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में भी कांग्रेस ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।  देहरादून  में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में विकासनगर के मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजक किशोर व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस सिचव प्रेम प्रकाश अग्रवाल समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। हल्द्वानी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहा के पास बुध पार्क में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैस-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस ने गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर अपना विरोध जताया. कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक गैस और पेट्रोल की कीमत काबू में नहीं आ जाती. तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share and Enjoy !

Shares