उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए ये नाम है बीजेपी के लिए सबसे अहम, जानें क्यों…

0
228

देहरादून(कैलाश जोशी)। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर लगातार मीडिया में कयासबाजी चल रही है। तमाम मीडिया सिर्फ कयास लगा रहा है वो भी बिना किसी राजनीतिक समीकरण के। मुख्यमंत्री तो वही बनेगा जो बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा। बीजेपी इस बार ऐसे चेहरे को उत्तराखंड की कमान सौंपेगी जिसको लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश को कुछ अलग संदेश दिया जा सके।
उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार इस बार महिला वेोटरों के अपार समर्थन से लगातार दोबारा सत्ता में लौटी है। इस तरह देखें तो पूरे देश की महिलाओं को अपने पक्ष में किस तरह किया जाए, ये निशाना उत्तराखंड से साधा जा सकता है एक महिला मुख्यमंत्री बनाकर। दूसरी तरफ दूसरे प्रदेशों में बीजेपी की झोली से ब्राह्मण वोटर खिसक रहा है। कारण, किसी राज्य में बीजेपी का ब्राह्मण मुख्यमंत्री न होना। बीजेपी उत्तराखंड से ब्राह्मण चेहरे को कमान सौंपकर पूरे देश में 2024 के लिए ब्राह्मणों को साध सकती है।
देश में किसी भी दल की महिला मुख्यमंत्री वर्तमान में नहीं है, त्रिणमूल कांग्रेस को छोड़कर। ममता बनर्जी इकलौती मुख्यमंत्री हैं जो कि अपनी पार्टी की सर्वेसर्वा भी हैं। इधर उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य को हमेशा ही बीजेपी और कांग्रेस प्रयोगात्मक तरीके से लेती रही हैं। इस छोटे राज्य में एक अनोखा प्रयोग कर पूरे देश को संदेश दिया जा सकता है जो कि 2024 में बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसलिए बीजेपी इस बार उत्तराखंड की कमान एक ब्राह्मण महिला को सौंप सकती है। इससे 2024 में ब्राह्रमण और महिला वोट दोनों साधे जा सकेंगे। और ये नाम है ऋतु खंडूड़ी का।