अनियंत्रित होकर खाई में गिरे बाईक सवार,पति की मौत,पत्नी गंभीर

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ध्वैरा मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे में उसमें सवार पति की मौत हो गयी,जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसारं कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ध्वैरा मोड़ के पास बाइक सवार दंपति अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रेश बैरियर से जा टकराये। जिसमें बाइक सवार दंपति उछल कर गहरी खाई में जा गिरे। इस घटना में महिला सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे झाड़ियों में अटक गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार पति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कालसी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस ने एसडीआरएफ चकराता को बुलाया। जिसके बाद शव को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। बाइक सवार दंपति में नरेंद्र सिंह कालसी ब्लॉक के हयो गांव के निवासी थे।. वो शनिवार सुबह अपनी पत्नी को लेकर विकासनगर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक ये घटना घट गई। थाना अध्यक्ष कालसी अशोक कुमार राठौड़ ने बताया कि घायल महिला को सीएचसी विकासनगर भिजवाया गया है।

Share and Enjoy !

Shares