यमुना जयंती पर्वः यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय

Share and Enjoy !

Shares

उत्तरकाशी। गुरूवार को यमुना जयंती के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की विधिवत घोषणा कर दी गयी है। तीन मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से यमुनोत्री धाम को प्रस्थान करेगी एवं दोपहर 12 बजकर 15 मिनट अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर मां यमुना जी के कपाट खोल दिए जाएंगे।उत्‍तरकाशी में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलेंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

Share and Enjoy !

Shares