नशे में धुत एंबुलेंस ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ाई गाड़ी,बड़ा हादसा टला

Share and Enjoy !

Shares

हरिद्वार। धर्मनगरी के शिवालिक नगर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भेल की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि एंबुलेंस की चपेट में कोई शख्स नहीं आया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक नशे में धुत था, जिसे रानीपुर पुलिस पकड़ कर अपने साथ ले गई।
चश्मदीदों के अनुसार, शिवालिक नगर में भेल की तरफ से तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़ गई। गमीनत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। साथ ही एंबुलेंस की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, एंबुलेंस का चालक नशे में धुत था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और रानीपुर कोतवाली ले गई। इस दौरान घटना स्थल पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस को यातायात सुचारू करने में घंटों लग गए। पुलिस ने एंबुलेंस को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Share and Enjoy !

Shares