गंगा स्नान करते तीन युवक बहे,एक का मिला शव;दो लापता

Share and Enjoy !

Shares

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में गंगा में स्नान करते समय दिल्ली के तीन युवक बह गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया। जबकि गंगा में लापता दो युवकों की तलाश में देर शाम तक एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय दिल्ली से नौ लोगों एक दल ऋषिकेश घूमने आया था। इसीबीच गंगा में स्नान करने के लिए शुभम 22 व उसका भाई कार्तिक 20 निवासी डी-टू 79/80 सेक्टर-11 रोहणी, नई दिल्लीऔर दिपांशु 20,निवासी नजफगढ़, गली नंबर 4, नई दिल्ली उतर गए।
इस दौरान अचानक वे तीनों गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर बहने लगे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल युवकों की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। किन्तु देर शाम तक बाकी दो युवकों का कुछ पता नही चल पाया था।

Share and Enjoy !

Shares