थ्रेशर मशीन में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत

Share and Enjoy !

Shares

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मुख्यालय के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
सोमेश्वर के तहसील के चनौदा गांव में एक महिला दीपा देवी पत्नी अशोक सिंह भाकुनी उम्र 35 वर्ष खेत में थ्रेशर मशीन में गेहूं की मड़ाई का काम कर रही थी। तभी उसकी साड़ी थ्रेशर मशीन के साफ्ट में फंस गई। मशीन ने उसको अपनी तरफ खींच लिया। हादसे में उसके सिर, हाथ पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल्मोड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।मृतका दीपा देवी के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट में होटल में नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे जिनमें एक 11 वर्षीय पुत्र तथा 9 वर्षीय पुत्री है। इस हृदय विदारक घटना के बाद दीपा के परिवार तथा गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल का नीरीक्षण किया।कृषि विभाग ने भी मड़ाई के दौरान लोगों सेफ्टी का ध्यान रखने का कहा है। थ्रेसर को मजबूती से जमीन में ऐसे फिट किया जाए जिससे यह प्रेशर पड़ने पर उखड़े नहीं। इसके अलावा मड़ाई के काम में लगे लोग ढीले कपड़े न पहने, आंखों में चश्मा और चेहरे को ढकने के साथ ही हाथों में ग्ल्ब्स पहने। साड़ी, धोती या दुपट्टे लिए लोग इस काम में न लगे। ढीले कपड़े पट्ट में फंसने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा रात के समय होने वाली मड़ाई में लाइट की पूरी व्यवस्था रखे। बच्चों को यहां से दूर रखें।

Share and Enjoy !

Shares