नवविवाहित युवक ने जहर खाकर दी जान

Share and Enjoy !

Shares

नैनीताल। कालाढूंगी में 26 वर्षीय नवविवाहित युवक ने जहर गटक लिया। जिसे आनन फानन में परिजन युवक को कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर किया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की 5 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक नीरज बुर्लाकोटी की 11 जून को गरमपानी नैनीताल से शादी हुई थी। गुरुवार सुबह नीरज घर से दूर कोटाबाग मोटर मार्ग से अंदर जंगल की ओर गया और वहां जहर गटक लिया। इसके बाद नीरज तड़पते तड़पते सड़क तक आ गया। कुछ लोगों ने नीरज को तड़पते देखा तो परिजनों को सूचित किया। युवक के जहर गटकने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, युवक के परिजनों और दुल्हन पक्ष के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से गांव के लोग भी सदमे में हैं। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Share and Enjoy !

Shares