संतो के समागम में, मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान।

0
22

संतो के समागम में, मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान।

प्रयागराज महाकुंभ में संतो में समान नागरिक संहिता की गूंज।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में संतो द्वारा आयोजित हुआ समानता के साथ समरसता कार्यक्रम।

संतो के कुंभ में यूसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री का हुआ सम्मान।

समान नागरिक संहिता लागू करने पर संत समाज ने प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतो ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतो द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।