टिहरी में काकड़ का शिकार बेचने वाले पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार

Share and Enjoy !

Shares

टिहरी में काकड़ का शिकार बेचने वाले पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार

टिहरी। जनपद टिहरी गढवाल के थाना क्षेत्र हिंडोलाखाल में ग्राम नगर, पट्टी तौली, बनगढ, थाना हिंडोलाखाल में काकड़ का शिकार करने एवं मांस बेचने का मामला सामने आया है। बीते रोज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो अभियुक्तगण (पिता-पुत्र) के कब्जे से करीब 21 किलो तथा दो अन्य अभियुक्तगण जो मांस को खरीद रहे थे, के कब्जे से कुल करीब 5.5 किलो काकड़ के मांस की बरामदगी की है। पुलिस ने रमेश (50 वर्ष) पुत्र गल्तु, रमेश के बेटे जगदीश (27 वर्ष) सहित मांस खरीदने वाले दिनेश (34 वर्ष) और भगवान (35 वर्ष) के खिलाफ वन्यजीव अधीनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि जंगली जानवर संभवत काकड़ का शिकार करने और उसे बेचने व खरीदने के आरोप में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share and Enjoy !

Shares