पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव का तबादला, केंद्र सरकार ने दिल्ली बुलाया

Share and Enjoy !

Shares

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव का तबादला, केंद्र सरकार ने दिल्ली बुलाया

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को वापस दिल्ली बुला लिया है। उन्हें 31 मई की सुबह कार्मिक मंत्रालय के दफ्तर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से उन्हें जल्द रिलीव करने का अनुरोध किया है। 24 मई को ही केंद्र सरकार ने उनका सेवाकाल तीन महीने बढ़ाया था।ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में शामिल न होने के बाद केंद्र ने बंदोपाध्याय को दिल्ली बुलाया है।

ममता के करीबी अधिकारियों में होती है बंदोपाध्याय की गिनती

1987 बैच के IAS अधिकारी बंदोपाध्याय को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी अधिकारियों में गिना जाता है।मुख्य सचिव के पद पर तैनात बंदोपाध्याय 31 मई को रिटायर हो रहे थे, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने उनका सेवाकाल तीन महीने बढ़ा दिया था।कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शुक्रवार को बंदोपाध्याय भी ममता बनर्जी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक में देरी से पहुंचे थे।

Share and Enjoy !

Shares