मोंटफोर्ट स्कूल के छात्र निज़ाउल रेहमान ने 91%प्रतिशत अंक लाकर किया रुड़की का नाम रोशन, पूर्व विधायक ने छात्र को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Share and Enjoy !

Shares

सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल का रिजल्ट आते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए रुड़की के अलग अलग स्कूलों में जहां छात्र छात्राओं ने बाजी मारते हुए स्कूल टॉप किया है वही रुड़की के मोंटफोर्ट स्कूल के निज़ाउल रहमान ने साईंस साईड से 91%प्रतिशत अंक लाकर रुड़की का नाम रोशन किया है निज़ाउल रेहमान को स्कूल के शिक्षक और छात्रो ने बधाई दी वही घर पहुंचे छात्र को परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी शहज़ाद ने भी अपने भतीजे के अच्छे नम्बर आने पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और छात्र के उज्वल भविष्य की कामना की। निज़ाउल रहमान ने बताया उसका सपना आईएस बनकर देश की सेवा करना है जिसकी तैयारी उसने अभी से शुरू कर दी है
वही निज़ाउल रेहमान ने बताया उसकी कामयाबी में क्लास के छात्रों का अहम योगदान रहा है निज़ाउल रेहमान ने इसके श्रय अपने माता पिता और शिक्षकों को भी दिया है। परिजन छात्र के अच्छे नम्बर आने पर गर्व महसूस कर रहे है परिजनों का कहना है उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन से यह कामयाबी हासिल की है। उनके पिता सत्तार ने बताया उनके बेटा मोबाईल का भी इस्तेमाल नही करता उसका ध्यान सिर्फ पढ़ाई में रहता है उसने मोबाइल और सोशल साईट से हमेशा दूरी रखी है उनके पिता सत्तार ने बताया वो बेटे का एडमिशन आईआईटी कराकर आईएस बनाकर उसका सपना पूरा करेंगे

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *