वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

Share and Enjoy !

Shares

वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

कोटद्वार।: कांग्रेस कि वरिष्ठ नेत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डाँ इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर लैंसडाउन नरेन्द्र क्लब सभागार में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। राष्ट्रीय महिला सचिव ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस कि वरिष्ठ नेत्री डाँ इंदिरा हृदयेश ने महिला राजनेता के रूप में प्रदेश और समाज के हर वर्ग के बीच अपनी विशेष पहचान बनायी है। जिसके लिए वह हमेशा स्मरण की जायेंगी। उनके निधन से पार्टी को नुकसान पहुंचा है। जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है। उन्होंने डांँ इंदिरा के निधन को सम्पूर्ण प्रदेश-समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख प्रकट किया। वहीं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. इंदिरा के राजनीतिक अनुभवों के चलते प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिलता रहा है। आज उनके असमय चले जाने से प्रदेश को जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई करना असंभव है।आयोजित शोकसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय महिला सचिव ज्योति रौतेला, ब्लॉक अध्यक्ष होशियार नेगी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शशि बिष्ट, नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, अनूप कनोजिया, संजय कनोजिया, महिला नगर अध्यक्ष सीता रावत, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ नेगी, गम्भीर रावत आदि मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares