हरिद्वार: 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, श्राद्ध तर्पण को भी नहीं मिली जगह

Share and Enjoy !

Shares

पीयूष वालिया

सोमवती अमावस्या पर करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। देश के तमाम राज्यों से श्रद्धालुओं से हर की पैड़ी समेत गंगा के तमाम घाट पटे रहे। कहीं तिल रखने को भी जगह नहीं थी। तीन डुबकी लगाने का भी किसी को मौका नहीं मिला। एक डुबकी के बाद ही स्वयंसेवी और पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं को गंगा से बाहर निकाल लिया। हर की पैड़ी पर तो आलम यह था कि श्रद्धालुओं के केवल सिर ही सिर नजर आ रहे थे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *