भाजपा सरकार महंगाई रोकने में रही असफलः प्रीतम

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा था कि बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त हैं लेकिन केंद्र सरकार महंगाई रोकने में असफल साबित हुई है। आज बेरोजगार युवा सड़कों पर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वही हालत किसानों की है। भाजपा शासनकाल में किसानों की स्थिति बदहाल हो गई है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के कर्ज माफ नहीं कर पाई है। महिला सुरक्षा को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

Share and Enjoy !

Shares