सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने चालाया अभियान-लोगों से की यह अपील

Share and Enjoy !

Shares

रुडकी रिपोटर इरफ़ान अहमद
सहसंपादक अमित मंगोलिया

रुड़की अन्तराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत रूड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को तकम्बाकु, बीड़ी आदि से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

रूड़की बस स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा मे कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 26 जून से 10 जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में पुलिस जागरूक करेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी प्रकार के नशा न करें। उन्होंने बताया कि तम्बाकू, बीड़ी , शराब आदि नशीली वस्तुएं शरीर को तो नुकसान पहुंचाती है और गम्भीर बीमारियों को जन्म देती हैं। साथ ही नशीली चीजों का सेवन करने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ समाज को भी नुकसान पहुंचाता है।इसके साथ ही कोतवाली पुलिस ने अन्य स्थानों पर भी सभाएं कर लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। इस अवसर पर एसएसआई प्रमोद कुमार, सचिन अहलावत, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *