महानगर रुड़की क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक रुड़की के संभावित नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई।

Share and Enjoy !

Shares

रुडकी रिपोटर इरफान अहमद

इस बैठक में समस कांग्रेसजनों ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर गंभीरता से विचार करने एवं प्रमुख विपक्षी दल भाजपा से मुकाबला करने के लिए मजबूत रणनीति बनाने पर विचार व्यक्त किए। बैठक में आम सहमति से यह तय किया गया कि प्रस्तावित वार्ड में कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के संयुक्त प्रयासों से एक मजबूत रणनीति बनाई जाएगी, जिसमें रुड़की क्षेत्र की समस्याओं एवं संभावित विकास कार्यों पर जनसमर्थन हासिल किया जा सकेगा। रुड़की नगर निगम चुनाव को कांग्रेस पार्टी गंभीरता से लेगी और चेयरमैन पद के साथ साथ बोर्ड में भी बहुमत बनाया जाएगा।

प्रमुख वक्ताओं में पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, श्याम सिंह नाग्यान, रतिराम शास्त्री, हंसराज सचदेवा, चौधरी हेमेंद्र सिंह, आशीष सैनी, मनोज जयंत, आदेश सैनी, सुधीर शांडिल्य, श्रीगोपाल नारसन, नरेंद्र त्यागी, विपिन चौधरी, संजय सैनी, संजय पाल, रईस अहमद, रविंद्र खेवरिया, भूपेंद्र दीवान, जसविंदर सिंह, फिरोज खान आदि अनेक पदाधिकारियों ने नगर निगम चुनाव की रणनीति पर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *