भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के जन्मदिन पर नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में किया फल वितरण

Share and Enjoy !

Shares

भाजपा के गोपाल उप्रेती ने सीएम धामी के जन्मदिन पर नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में किया फल वितरण

उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में भाजपा ने मरीजों को फल वितरित किये।तथा धामी के दीर्घ आयु की कामना की है।राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा की मौजूदगी में हुये फल वितरण कार्यक्रम में प्रत्येक मरीज से उनका हाल जाना और स्वास्थ होने की कामना की।यहां
फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल,पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी,विमला रावत,गोपालदत्त उप्रेती,चंदन भगत , रेखा पांडे, चम्पा भंडारी, सभासद मदन कुवार्बी,रमेश जोशी,सभासद उमा रावत,आदि मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares