डबल मर्डर से सनसनीः प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धौलास इलाकें में मालकिन और नौकर की हत्या

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। राजधानी दून के प्रेमनगर के धौलास इलाके में एक घर में महिला और नौकर के शव मिले हैं। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। मृतक महिला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। साथ ही मृतक नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष है। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। दोनों की हत्या की गयी है। मृतका उन्नति शर्मा के पति का नाम संदीप बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची ।मौके पर एफएसएल की टीम भी है। बताया जा रहा है कि उन्नति के पति पिछले 40 साल विदेश में रहे हैं। संदीप हालिया दिनों में वापस लौटे हैं। एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर हैं। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र की है। मौके पर पुलिस की तफतीश जारी है। हत्या की वारदात को किसने और क्यों अन्जाम दिया। इसकी पड़ताल की जा रही है।

Share and Enjoy !

Shares