रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Share and Enjoy !

Shares

रुद्रपुर। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे. यहां सीएम धामी ने प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को फहराया।
बता दें रुद्रपुर के गांधी मैदान में विधायक निधि से सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है। गांधी मैदान में लगाया गया ये झंडा 191 फीट ऊंचा है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, हरभजन चीमा, मेयर रामपाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Share and Enjoy !

Shares