पतंजलि योगपीठ में साध्वी ने  छत से कूदकर की आत्महत्या

Share and Enjoy !

Shares

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ की एक शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदकर की आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, साध्वी मध्य प्रदेश की की रहने वाली थी। जो साल 2018 से पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। वहीं, बताया जा रहा है कि वह खुद भी यहां पढ़ाती थी। वहीं, इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, साध्वी ने यह कदम क्यों उठाया अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Share and Enjoy !

Shares