मोक्ष अमावस्या पर गंगा स्घ्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share and Enjoy !

Shares

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के दिन श्राद्ध व तर्पण को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान को जुटी हुई है। पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े बंदोबस्त किए हुए हैं। शहर में भारी वाहनों की आवाज आई पर पूरी तरह से रोक है। केवल स्थानीय हल्के वाहनों को ही आने जाने की छूट दी गई है। कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन का लगातार आह्वान किया जा रहा है, पर भारी भीड़ के कारण श्रद्धालु पर इसका असर नजर नहीं आ रहा। जिस दिन हरिद्वार में नारायणी शिला पर श्राद्ध और तर्पण के लिए कर्मकांड करने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Share and Enjoy !

Shares