भाजपा की बैठक में अगामी विधानसभा चुनाव फतह करने पर हुयी चर्चा

Share and Enjoy !

Shares

भाजपा की बैठक में अगामी विधानसभा चुनाव फतह करने पर हुयी चर्चा

भाजपा मंडल भिकियासैंण की बामन चौन, बेल, पट्टीचौरा बूथों की विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी के लिए सेवा निवृत्त डिप्टी कमांडेंट तारा दत्त शर्मा के निवास स्थान पट्टीचौरा (नौगाँव) में बैठक हुयी। इस दौरान भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की गई।शर्मा ने सभी का स्वागत कर कहा अगामी विधानसभा चुनाव फतह करने के लिये एकजूटता के साथ पार्टी हित में कार्य करना होगा।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता गोपालदत्त उप्रेती ने भाजपा सरकार द्धारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं तथा जैविक कृषि को कैसे रोजगार से जोड़ा जाए इस बारे में अपने विचार रखे।भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेंद्रसिंह अधिकारी ने कहा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा एकजूटता से घर घर सरकार की योजनाओं व पार्टी की रीति नीतियो को घर घर पहुचाया जायेगा।
आज रानीखेत विधानसभा के भिक्यासैन क्षेत्र में पटियाचौरा गांव में हर घर भाजपा कार्यक्रम में उपस्थित रहा। यहां मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी , उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह, महामंत्री मदन मेहरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश बसनाल , महिला मोर्चा जीवंती आदि मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares