कांग्रेस 19 से चलायेगी पोल-खोल अभियान

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। कांग्रेस 19 दिसंबर से सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान शुरू करने जा रही है। यह घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत पिथौरागढ़ से की जाएगी।
कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि सूबे की सरकार में भले ही चेहरे बदले हो नेता बदले हो लेकिन भाजपा के चाल चलन और चरित्र में कोई बदलाव नहीं है। झूठे वायदे जनता से धोखा और भ्रष्टाचार सब कुछ वैसे का वैसा ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पूरे राज्य में हर जिले व हर गांव के घरकृघर जाकर भाजपा की कथनी और करनी के बारे में लोगों को बताएंगे। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में पूरे देश में हताशा और निराशा का माहोल है। बेरोजगारी बढ़ रही है और मंहगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासन में सिर्फ पूंजीपतियों को ही हर स्तर पर फायदा पहंुचाया। आमजनता के हितों से भाजपा सरकार को कभी सरोकार नही रहा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के शीर्ष नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लोकतंत्र में विश्वास नही है। भाजपा सरकार ने अपने शासन के दौरान लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का घिनौना काम भी किया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता की समझ में अब आ गया है कि कांग्रेस के शासन में ही उनके हित सुरक्षित रह सकते है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से सत्ता छीनकर कांग्रेस के हाथों में देगी।

Share and Enjoy !

Shares