2022 में बनेगी जनता कैबिनेट पार्टी की सरकार ,भावना पांडे

Share and Enjoy !

Shares

जनता केबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने रामनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभर कर आई है तो वहीं उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि 2022 में प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक है सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर देंगी उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के कई नेता उनकी पार्टी के लोगों के यहां जाकर उन्हें अपनी सरकार में दर्जा राज्यमंत्री व अन्य कई प्रकार के प्रलोभन देकर उनकी पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारी हैं तथा राज्य निर्माण को उन्होंने भी आंदोलन किया था लेकिन जिस मकसद से यह राज्य बना था आज कांग्रेस व भाजपा राज्य की अवधारणा को भूल कर अपने निजी स्वार्थ में लगी है उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी युवाओं व महिलाओं को विधानसभा चुनाव में विशेष रूप से प्राथमिकता देगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा के कई ऐसे वरिष्ठ नेता है जो उनके संपर्क में और जल्दी ही यह नेता उनकी पार्टी में भी शामिल होंगे।

Share and Enjoy !

Shares