2022 विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार विनोद रावत व जगदीश चंद्र खुल्बे..?

Share and Enjoy !

Shares

2022 विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार विनोद रावत व जगदीश चंद्र खुल्बे..?

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी रहे जगदीश चंद्र खुल्बे रानीखेत सीट से भाजपा की तरफ से मजबूत दावेदारी जता रहे हैं। उन्होंने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया। पम्पलेट के जरिये वह क्षेत्रीय जनता को अपने कार्यों से अवगत करा रहे हैं।

वहीं लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के ओएसडी रहे विनोद रावत भी 2022 विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार दिखाई दे रहे हैं। पुराने संघी विनोद रावत की नजरें पौड़ी जिले की एक हॉट सीट पर हैं। भाजपा आलाकमान ने परफॉमेंस के आधार पर सिटिंग विधायकों के टिकट काटे तो विनोद रावत को मौका मिल सकता है।

Share and Enjoy !

Shares