कांग्रेस की पहली लिस्ट में हरीश रावत और हरक सिंह के नाम नहीं

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। भाजपा की पहली लिस्ट जारी करने के दो दिन बाद कांग्रेस ने भी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव  के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार देर रात जारी कर दी। 53 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हरीश रावत और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत व उनकी बहू अनुकृति गोसांई का नाम नहीं है। कांग्रेस बाकी बचे 17 उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार दोपहर बाद जारी कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर खटीमा से भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है।

Share and Enjoy !

Shares