मतदान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Share and Enjoy !

Shares

देहरादून। 12वें राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय समेत फोर्स की सभी इकाइयों में मतदान दिवस की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करने एवं धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित न होते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उत्तराखंड में आपदा राहत बचाव दल मुख्यालय जौलीग्रांट में भी राष्ट्रीय मतदान दिवस को लेकर शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यालय ने फोर्स को संदेश देते हुए याद दिलाया गया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। देश का प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता हैं। एसडीआरएफ मुख्यालय ने भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई है।

Share and Enjoy !

Shares