सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए किया नामांकन

Share and Enjoy !

Shares

चंपावत। उत्तराखंड के सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा. दरअसल पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसलिए अब उप चुनाव हो रहा है। चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने गांव के कुल देवता के मंदिर में जा कर आशीर्वाद लिया है। नामांकन के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने टीका लगाया और दही खिलायी। सीएम के नामांकन से पूर्व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रविवार से ही कई भाजपा के दिग्गजों ने चंपावत का रूख कर लिया था। इससे पूर्व सुबह रोड शो मंे भी कई भाजपा दिग्गज शामिल हुए।

Share and Enjoy !

Shares