डंपर खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत

Share and Enjoy !

Shares

उत्तरकाशी। देर रात भी चिन्यालीसौड़ में एक डंपर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात 2 बजे की है। जहां चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी-जोगत मोटर मार्ग पर एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर करीब तीस मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर में चालक समेत तीन लोग सवार थे। हादसा रात में होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. जबकि, हादसे में घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share and Enjoy !

Shares